Monday, July 6, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपिता ने अपनी बेटी को किडनी देकर दिया दूसरा जीवन

पिता ने अपनी बेटी को किडनी देकर दिया दूसरा जीवन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर के रहने वाले एक युवक ने अपनी शादीशुदा बेटी को किडनी देकर दूसरा जीवन दिया है। लोगों ने उनके इस कार्य की सरहाना की है। मलखान सिंह ने अपने शादीशुदा बेटी को किडनी देकर समाज में एक मिसाल पेश की है।
आपको बता दें कि अशोक नगर के रहने वाले चंद्रेश ने बताया कि उनके 50 वर्षीय पिता मलखान सिंह खेती करते हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी तीन वर्ष पहले अलीगढ़ जिले के एक युवक से की थी। लगभग 7 महीने पहले अचानक उनकी बेटी की तबीयत खराब होने लगी। जब उन्होंने चिकित्सक से जांच कराई तो चिकित्सकों ने बताया कि किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही है। किडनी खराब होने की खबर जैसे ही उनके पिता को लगी तो वह रह नहीं सके और मलखान सिंह अपनी बेटी को मायके लेकर आ गए और दिल्ली के एम्स में जांच कराई यहां पर चिकित्सकों ने किडनी प्रत्यारोपण के लिए कहा। इसके बाद ही तबीयत में सुधार की संभावना जताई गई। ऐसे में जब कोई आगे नहीं आया तो पिता मलखान सिंह ने खुद अपनी बेटी को किडनी देने का फैसला लिया। 1 जुलाई को सर्जरी के बाद मलखान की किडनी उनकी बेटी दामिनी को दे दी गई। बेटे चंद्रेश ने बताया कि उनकी बहन और पिता ऑपरेशन के बाद दोनों स्वस्थ हैं। फिलहाल वह दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। जल्द ही छुट्टी के बाद घर लाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने मलखान सिंह के इस कार्य की काफी सराहना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments