बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन HS (हिस्ट्रीशीटर) के अन्तर्गत मेरठ परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलंदशहर, बागपत व हापुड़ में जून माह में कुल 6846 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगरानी/ सत्यापन किया गया तथा 67 नयी हिस्ट्रीशीट खोली गई एवं 05 हिस्ट्रीशीटर की मृत्यु हो जाने पर 05 एचएस खाका नष्ट कराये गये हैं। साथ ही समस्त हिस्ट्रीशीटर्स का यक्ष ऐप पर शत प्रतिशत डाटा फीड किया गया है ।
जनपद मेरठः-जून माह में खोली गई हिस्ट्रीशीट – 13, जेल में निरूद्ध हिस्ट्रीशीटर – 268, यक्ष ऐप पर फीडिंग – 2584 एचएस
जनपद बुलन्दशहरः- जून माह में खोली गई हिस्ट्रीशीट – 45, जेल में निरूद्ध हिस्ट्रीशीटर – 220, यक्ष ऐप पर फीडिंग – 2314 एचएस
जनपद बागपतः-* जून माह में खोली गई हिस्ट्रीशीट – 8, जेल में निरूद्ध हिस्ट्रीशीटर – 184, यक्ष ऐप पर फीडिंग – 1066 एचएस
जनपद हापुड़ः- जून माह में खोली गई हिस्ट्रीशीट – 01, जेल में निरूद्ध हिस्ट्रीशीटर – 101, यक्ष ऐप पर फीडिंग – 882 एचएस
डीआईजी ने रेंज के सभी जनपदो को निर्देशित किया कि उप निरीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटर का नियमित सत्यापन कराएं तथा जो हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हों उन पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें।
एडिशनल एसपी को नोडल अधिकारी बनाकर 10 या 10 से अधिक मुकदमें वाले चिन्हित अपराधियों की सक्रियता के अनुसार हिस्ट्रीशीट खोले जाने एवं 07 या 07 से अधिक मुकदमें वाले अपराधियों को भी चिन्हित करने तथा सटीक चिन्हीकरण के बाद अपेक्षानुसार सही तादाद में हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश डीआईजी द्वारा रेंज के समस्त जनपद प्रभारियों को दिए गए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए जनपदीय पुलिस द्वारा अभियुक्तों के चिन्हीकरण के आधार पर हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं ।
HS की यक्ष ऐप पर फीडिंग को लेकर डीआईजी महोदय द्वारा दिए दिशा निर्देश गये।प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा हिस्ट्रीशीटरों के डाटा की नियमित समीक्षा एवं सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। क्षेत्राधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्तर से हिस्ट्रीशीटरों की Random Checking कर डाटा की गुणवत्ता का परीक्षण किया जाए। प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर का माता का नाम, उपनाम, पहचान चिन्ह (Identification Marks), जन्मतिथि एवं मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए।अपराधी का नवीनतम एवं स्पष्ट फोटोग्राफ, पहचान पत्र, ऑडियो रिकॉर्डिंग तथा अन्य उपलब्ध दस्तावेज यक्ष ऐप पर अपलोड किए जाएं। Bailer Detail, Relative/Friend Detail एवं FIR Details को शत-प्रतिशत सही एवं अपडेट किया जाए।अपराधी के आपराधिक इतिहास में दर्ज FIR नम्बर एवं धाराओं का सही मिलान कर त्रुटियों को दूर किया जाए। अपराधी के विरुद्ध हाल में पंजीकृत अभियोगों का विवरण भी यक्ष ऐप में अद्यतन किया जाए।
बुलंदशहर के 220 हिस्ट्रीशीटर जेल में
RELATED ARTICLES


