Saturday, July 11, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: वेज बिरयानी में निकला मरी छिपकली का कटा सिर, वीडियो वायरल

बुलंदशहर: वेज बिरयानी में निकला मरी छिपकली का कटा सिर, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित जहांगीराबाद चुंगी पर एक वेज बिरयानी की ठेली से खरीदी गई बिरयानी में मरी हुई छिपकली का कटा हुआ सिर मिलने का मामला सामने आया है। बिरयानी में छिपकली का सिर दिखाई देने के बाद युवक के होश उड़ गए। उसने तुरंत इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद चुंगी पर लगी एक ठेली से एक युवक ने वेज बिरयानी खरीदी थी। खाना शुरू करने के दौरान उसे बिरयानी में मरी हुई छिपकली का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। यह देखकर उसने तुरंत वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
वहीं, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए शिकारपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments