Sunday, July 12, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरविद्यालय के बाहर से शिक्षक की बाइक चोरी

विद्यालय के बाहर से शिक्षक की बाइक चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव नगला बड़ौदा निवासी संजय ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह गांव खवासपुर में डीएस पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। चार जुलाई को उन्होंने विद्यालय के बाहर अपनी बाइक खड़ी की थी। जब वह अपना शिक्षण कार्य समाप्त करके घर जाने के लिए विद्यालय के बाहर आये तो वहां से बाइक गायब थी। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि पीडित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments