बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के निज़ामपुर में फायरिंग के दौरान हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
आपको को बता दें की मंगलवार की रात को पैसो की लेन देन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग के दौरान सोनू और अजब सिंह की मौत हो गयी थी। पुलिस ने प्रथम पक्ष से निखिल, सत्यपाल, प्रशांत व विशु तथा द्वितीय पक्ष से प्रियांशु, अरविंद, रत्नवीर व सचिन निवासी निजामपुर को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों के कब्जे से एक फॉर्चूनर कार, एक थार, पांच मोटरसाइकिल, दो पिस्टल व 13 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
डबल मर्डर मामलाः आठ आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


