बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की गुलावठी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वेतन मिलने में देरी होने से ईओ निहारिका चौहान से मुलाकात की। ईओ से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर वार्ता की। मामले की गंभीरता को लेते हुए उन्होंने वेतन बिलों पर हस्ताक्षर कर सफाई कर्मचारियों का वेतन दिया।
आपको बता दें कि सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनका वेतन आमतौर पर महीना पूरा होने के बाद अगले महीने की 5 तारीख तक आया था, लेकिन अब 14 तारीख हो चुकी हैं अभी तक कोई वेतन नहीं आया है। वहीं ईओ का कहना है कि उनके सीधे हाथ में फ्रैक्चर हो गया था जिसकी वजह से कर्मचारियों के वेतन पर हस्ताक्षर करने में देरी हुई। सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यालय आते ही वेतन बिलों पर हस्ताक्षर किए थे। प्लास्टर खुलते ही कार्यालय के कार्यों को तेजी से निपटाने का प्रयास किया जा रहा है।
गुलावठी: वेतन में देरी होने से सफाई कर्मचारियों ने की ईओ से वार्ता
RELATED ARTICLES


