बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव बगठारी में एक 25 वर्षीय विवाहित ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि विवाहिता के पिता नरेंद्र सिंह का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी करीब 3 वर्ष पहले निखिल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह उनकी बेटी साथ गाली-गलौच व मारपीट करते थे। विवाहिता ने परेशान होकर बुधवार की देर रात कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाए दहेज उत्पीड़न के आरोप
RELATED ARTICLES


