Tuesday, July 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरसड़क हादसे में एक की मौत, 10 घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, 10 घायल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा में सोमवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 10 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए डंपर चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दे कि सोमवार की दोपहर करीब 1:00 ऑटो चालक जरीफ ने बताया कि बुलंदशहर के बेलिमपुरा निवासी टेंपो चालक 50 वर्षीय हरी सवारियों को लेकर खुर्जा की तरफ आ रहा था। तभी परम डेयरी के पास सामने से आ रहे डंपर ने टेंपो में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में 10 लोग घायल हुए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार को उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। सड़क हादसे में 28 वर्षीय कोमल , 4 वर्षीय अनायन निवासी औरंगाबाद, अलीगढ़ निवासी रिजवान , माहिबा, डिबाई निवासी आयशा, बुलंदशहर निवासी समा की हालत गंभीर जबकि बुलंदशहर निवासी शबाना , धरपा निवासी जगनंदन , बुलंदशहर निवासी बबली व विजय को छुट्टी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments