बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अलीगढ़ – अनूपशहर नेशनल हाईवे पर सिद्धपुर गांव के पास सोमवार की देर रात को एम्बुलेंस और मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के गन्नौर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी बबली पत्नी राजकुमार अपनी डिलीवरी के बाद अलीगढ़ से परिजनों के साथ एम्बुलेंस से अपने गांव लौट रही थी। वहीं छतारी थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी मनोज व सचिन, पुत्र राजीव सिंह अपने गांव के राजेश पुत्र उदयवीर के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अलीगढ़ जा रहे थे।
सोमवार की रात करीब 11:00 बजे सिद्धपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टककर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार तीनों युवक दूर जा गिरे व एंबुलेंस में सवार नवजात की मां समेत अन्य लोग भी घायल हो गए हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा व पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिनका उपचार चल रहा है।
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वहानो को कब्जे में ले लिया गया व तहरीर मोलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बाइक व एम्बुलेंस की भिड़ंत में छह लोग घायल
RELATED ARTICLES


