Wednesday, July 22, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरदबंगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

दबंगों ने गाड़ी में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर नगर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ व्यक्ति एक गाड़ी में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सतीश चौधरी ने आरोप लगाया है कि फरवरी में कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनकी पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौच की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ दबंगो ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की व उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ भी की। दबंग घर से सीसीटीवी की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। जब पीड़ित मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने पीड़ित को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दबंगों द्वारा फिर से पीड़ित की गाड़ी के साथ तोड़फोड़ और गाली-गलौच की। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments