बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट से रिहा किया गया। इसके बाद थाना पुलिस ने जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।
आपको बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के युवाओं और छात्रों की जीत है। उन्होंने इसे एकजुटता का परिणाम बताया, जिससे बड़े तानाशाहों को भी झुकाया जा सकता है। जियाउर्रहमान ने कहा कि यह नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व व संघर्ष का परिणाम है। अनशन खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भजनलाल विमल, नईम मंसूरी, मदनलाल शर्मा, पुनीत यादव, अंकित चौहान, मुनाजिम खान सोनू, फरियाद खान, अनवार प्रधान, आकिल खान, आरिफ मुखिया, फिरोज खान, इशू शर्मा, सदाकत खान, जावेद खान, ऋतिक जाटव, सौरभकुमार, नीतू चौधरी, राजकुमार बघेल और शिवकुमार शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां
RELATED ARTICLES


