Sunday, July 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकांवड़ मार्ग पर मीट व शराब की दुकानें रहेंगी बंद

कांवड़ मार्ग पर मीट व शराब की दुकानें रहेंगी बंद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): सावन माह और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कांवड़ मार्गों पर स्थित कई मुस्लिम होटल संचालकों ने अपने होटल और प्रोपराइटर के नाम संबंधी होर्डिंग व बैनर लगाना शुरू कर दिया है। यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है।
वहीं, प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्गों पर मीट, मछली और अन्य मांसाहारी खाद्य पदार्थों की दुकानों को बंद रखने की व्यवस्था की गई है। इस बार विशेष रूप से कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानें भी यात्रा अवधि के दौरान बंद रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। इसी के साथ कांवड़ मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments