बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र में मंगलवार को खेत में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सदरपुर निवासी नरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश सोमवार से लापता था। खेत में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं, जिसके चलते सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
खेत में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप
0
3
RELATED ARTICLES


