बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर की मंडी मार्केट में खरीदारी करने पहुंची एक महिला के साथ सरेआम अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि सोमवार को बुर्का पहने महिला मंडी मार्केट में कपड़े देखने पहुंची थी। इसी दौरान पास खड़ा एक युवक भीड़ का फायदा उठाकर महिला के बेहद करीब पहुंच गया और कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से उसे छूने की कोशिश की। बाजार में मौजूद लोग खरीदारी में व्यस्त रहे, जबकि किसी व्यक्ति ने पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की पहचान जल्द कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मंडी मार्केट में महिला से अश्लील हरकत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
RELATED ARTICLES


