Saturday, August 29, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरगाय से टकराकर पलटी कार, तीन लोग घायल

गाय से टकराकर पलटी कार, तीन लोग घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। मेरठ-बदायूं मार्ग पर खुदादिया गांव के पास अचानक कार के सामने गाय आ जाने से कार उससे टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
जानकारी के अनुसार, पाली गांव निवासी राजकुमार पुत्र इंद्रपाल सिंह, राम पुत्र राजवीर सिंह और सुशील पुत्र रामवीर सिंह नोएडा से अपने गांव पाली लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे जैसे ही उनकी कार अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के खुदादिया गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। अचानक सामने आई गाय से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई भेजा गया। अस्पताल में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें छुट्टी दे दी। इसके बाद तीनों को उनके गांव भेज दिया गया।
थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments