बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहकारी नगर में 31 अगस्त को रोजगार मेला लगेगा। प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी क्षेत्र की दो कंपनी 82 पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में चयनित युवाओं को 9600 से 17000 रुपये तक वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आईटीआई पास और डिप्लोमा धारक अपनी शैक्षिक योग्यता व तकनीकी योग्यता संबंधी मूल प्रमाण पत्र. आधार कार्ड, पैन कार्ड, समस्त प्रमाण पत्रों को छायाप्रति का एक सेट, ई-मेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा सहित प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी का मोबाइल संबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारिया तेज हो गई हैं।
31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
0
12
RELATED ARTICLES


