Sunday, August 30, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरआईटीआई में प्रवेश के लिए चार सितंबर तक मौका, पहले चरण का...

आईटीआई में प्रवेश के लिए चार सितंबर तक मौका, पहले चरण का चयन परिणाम जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2026 (छह माह), सत्र 2026-27 (एक वर्षीय) और सत्र 2026-28 (दो वर्षीय) के प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।
राजकीय आईटीआई खुर्जा के प्रधानाचार्य राजेश गौतम ने बताया कि प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि चार सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in या upvesd.gov.in/dte पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से भी प्रवेश की सूचना भेजी जा रही है। वहीं, जिन अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन नहीं हुआ है, उन्हें अपनी रैंक देखकर अगले चरण के प्रवेश का इंतजार करना होगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि से पहले संबंधित आईटीआई संस्थान में संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र, मूल प्रमाण-पत्र, अंक पत्र, उनकी एक-एक सत्यापित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा।
चार सितंबर प्रवेश की अंतिम तिथि है, इसलिए चयनित अभ्यर्थी समय रहते अपने सभी दस्तावेज तैयार कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments