बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को लोकभवन सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चयनित शिक्षकों को सम्मानित करेंगे।पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 25 हजार रुपये प्रशस्ति पत्र और दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्हें परिवहन निगम की बसों में आजीवन प्रत्येक वर्ष 4,000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी मिलेगी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित होने वाले शिक्षकों में जनपद बुलंदशहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय स्याना की सहायक अध्यापिका जुली मलिक भी शामिल हैं। इस घोषणा के बाद शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



