Monday, August 31, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरबंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत साइकिल व सरसों...

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण समेत साइकिल व सरसों की बोरी चोरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के राजेश्वरी एन्क्लेव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोरो ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत साइकिल और सरसों की बोरी चोरी कर ली। घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब मकान में रहने वाली महिला की बेटियां वापस घर पहुंचीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राजेश्वरी एन्क्लेव में किराए के मकान में रहने वाली कविता देवी चरोरा स्थित एक सरकारी विद्यालय में महिला कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। रक्षाबंधन के चलते वह अपने पैतृक गांव बहेरी खेड़ा गई हुई थीं। शनिवार रात उनकी दोनों बेटियां मकान में ताला लगाकर पास में रहने वाले अपने मामा मोहित के घर सोने चली गई थीं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों बेटियां घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो दोनों कमरों के ताले भी टूटे हुए थे और अलमारी खुली पड़ी थी।अलमारी की जांच करने पर 5 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का पेंडेंट, सोने के कुंडल, तीन सोने की अंगूठियां गायब मिली। इसके अलावा घर से एक कट्टा सरसों और साइकिल भी चोरी हुई है। बेटियों ने तत्काल घटना की जानकारी अपने मामा को दी। इसके बाद कविता देवी को मामले की सूचना दी गई। पीड़िता ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। कोतवाली प्रभारी जय किशोरी गौतम ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments