बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में वांछित छह आरोपियों व एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल व दो अवैध तमंचे मय तीन कारतूस बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि 31 अगस्त 2026 को प्रिन्स राज गुप्ता ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि वह अपने साथी के साथ नहर पर स्थित एक होटल मे खाना खाने गया था, वहां पर अभियुक्तगण द्वारा उसके साथ गाली-गलौच करते हुए गोली मारकर घायल कर दिया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मुअसं-894/26 धारा 191(2), 190, 109(1), 351(3), 352 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रशान्त चौधरी पुत्र रामभूल सिंह निवासी लक्ष्मणगढी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर, निखिल उर्फ निक्कू पुत्र कुँवर पाल सिंह निवासी साठा बन्ध शिव डीजे वाली गली थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर, विशाल कुमार शर्मा पुत्र विकाश शर्मा निवासी मौ० साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, दक्ष शर्मा उर्फ लकी पुत्र विकाश शर्मा निवासी मौ० साठा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, राम उर्फ सुभ्रांत शर्मा पुत्र विकास शर्मा निवासी देवी मन्दिर के पास, साठा थाना कोतवाली नगर, बुलन्दशहर, मुकुल जूडो पुत्र बहादुर सिंह निवासी सी 295 गंगानगर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर तथा एक बाल अपचारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



