बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस की गुरुवार की रात (चैन स्नैचर) के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा कारतूस एवं बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फ निवासी आशीबैंड वाला पुल थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर कॉम्बिंग एवं तलाश की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ है कि घायल आरोपी शातिर किस्म का चैन स्नैचर है तथा अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग एवं मोटरसाइकिल चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना स्याना पुलिस द्वारा थल इनायत चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया, किंतु अभियुक्तगण पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण का पीछा किया गया, स्वयं को पुलिस टीम से घिरता हुआ देखकर अभियुक्तगण कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्तगण द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
स्याना: हापुड़ निवासी चैन स्नैचर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
RELATED ARTICLES


