बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी बुलंदशहर पहुंचेंगे। दोनों वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत विधायक के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और परिजनों को सांत्वना देंगे।
आपको बता दें कि भाजपा विधायक अनिल शर्मा के निधन से बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर रहे हैं। बीते 1 सितंबर को दिल्ली के बीएल कपूर अस्पताल में विधायक अनिल शर्मा का निधन हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई थी।
कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



