Friday, September 4, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुखार से तीसरी कक्षा के छात्र की हुई मौत

बुखार से तीसरी कक्षा के छात्र की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की थाना औरंगाबाद क्षेत्र के मोहल्ला शहीदगढ़ी से बुखार की चपेट में आने से तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शहीदगढ़ी निवासी अनीस शेख का 12 वर्षीय बेटा अल्फेज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह अचानक तेज बुखार आने पर परिजन उसे भावसी रोड स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे थे। दवा मिलने के बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। शुक्रवार सुबह अचानक अल्फेज की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और बुखार तेज हो गया। परिजन उसे स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखावटी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान अल्फेज को मृत घोषित कर दिया। अल्फेज पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चे के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
लखावटी सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। बच्चे की मौत के वास्तविक कारणों की जांच कराई जाएगी। साथ ही क्षेत्र में बीमारी की रोकथाम के लिए जल्द स्वास्थ्य कैंप लगाए जाने की बात कही गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments