बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के कोटा-सनीटा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि योगेंद्र सिंह सिकंदराबाद स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने गांव कोटा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक के सामने एक बच्चा आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


