बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव लखावटी में शनिवार को पशुओं के लिए भूसा निकालते समय एक सांप ने महिला को डस लिया। महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज के नए भवन की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां महिला को भर्ती कर एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। सुमित ने बताया कि 54 वर्षीय मां उर्मिला देवी बौगे से पशुओं के लिए भूसा निकाल रही थीं। उसी दौरान एक सांप आया और उसने मां के पैर में डस लिया। उनको तत्काल बुलंदशहर ले आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है।
भूसा निकालते समय महिला को सांप ने डंसा
0
10
RELATED ARTICLES


