Tuesday, September 8, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबर13 बीघा भूमि पर की जा रही दो अलग-अलग अवैध प्लॉटिंग पर...

13 बीघा भूमि पर की जा रही दो अलग-अलग अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के खुर्जा में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने करीब 13 बीघा भूमि पर की जा रही दो अलग-अलग अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
बताया जा रहा है कि शिकारपुर रोड पर गांव बगराई में रिंकू शर्मा की करीब 8 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, रईस और शफीक की करीब 5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर भी प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई की।
इसके अलावा दो अलग-अलग व्यावसायिक अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई भी की गई।विकास प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments