Friday, September 11, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरनगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार लोधी...

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार लोधी व उसके भाई पर गुंडा एक्ट की हुई कार्यवाही


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य 42 वर्षीय राजकुमार लोधी और उसके भाई 39 वर्षीय सतीश लोधी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गई है। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पर मारपीट, जानलेवा हमला और बलवा समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उनके भाई 39 वर्षीय सतीश लोधी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा की गई गुंडा एक्ट की कार्यवाही को भाजपा नेता ने राजनीतिक साजिश बताया है।
आपको बता दें कि नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार लोधी उर्फ राजू व सतीश लोधी मोहल्ला जंगलीपीर के निवासी हैं। राजकुमार लोधी 2017 में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर रहा था और वह नामित सभासद भी था। राजकुमार लोधी वर्तमान में अनूपशहर विधानसभा से टिकट की मांग कर रहा था। भाजपा नेता के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही के बाद जिले में चर्चा का माहौल है। औरंगाबाद नगर पंचायत का पूर्व अध्यक्ष राजकुमार लोधी भाजपा के तीन जिला स्तरीय नेताओं का करीबी है।

कार लीज़ पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments