बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहार क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवती के मौके पर नहीं पहुंचने पर युवक आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही अहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी देर तक युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवती को भी मौके पर बुलाया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत कराई गई। पुलिस की समझाइश और बातचीत के बाद युवक सकुशल मोबाइल टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दांतों की सफाई सिर्फ सुंदरता के लिए नहीं, अपने दांतों की सेहत को न करें नज़रअंदाज, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़



