Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: कांवरा रोड पर संचालित अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी,...

सिकंदराबाद: कांवरा रोड पर संचालित अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी, दो युवक गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कांवरा रोड पर बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हुक्का पीने में इस्तेमाल होने वाला सामान और तंबाकू समेत कई चीजें बरामद की हैं। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान आरिफ और शाहिब निवासी गांव कांवरा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से छह हुक्के और पांच पाइप बरामद किए। इसके अलावा चार चिलम, चार चिमटे, तंबाकू के पैकेट, कोयले के पैकेट और कोयला गर्म करने वाला हीटर भी मिला है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments