बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू से जुड़े मारपीट के एक मामले में एसएसपी बुलंदशहर ने आरोपी सिपाही कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की है। आरोपी सिपाही वर्तमान में बुलंदशहर में 112 पुलिस सेवा में तैनात बताया गया है।
जानकारी के अनुसार, मथुरा निवासी कविता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि फेसबुक के माध्यम से उसकी मुलाकात कृष्ण कुमार से हुई थी। कृष्ण कुमार थाना बलदेव क्षेत्र के डोमपुरा गांव का निवासी बताया गया है। महिला के मुताबिक, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 11 अगस्त को उनके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात भी सामने आई। आरोप है कि तीन अक्टूबर को कृष्ण कुमार महिला को पलड़ा झाल के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
सीओ शिकारपुर दीपक तिवारी के अनुसार, आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए सिपाही कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहासू: मारपीट करने वाला सिपाही निलंबित, महिला ने लगाए गंभीर आरोप
RELATED ARTICLES


