Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरवेस्ट में 12 अक्टूबर व पूर्वी में पहली नवम्बर से धान खरीद

वेस्ट में 12 अक्टूबर व पूर्वी में पहली नवम्बर से धान खरीद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): कैबिनेट ने तय किया है कि इस बार 12 अक्तूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की सरकारी खरीद शुरू होगी जबकि पूर्वी यूपी में पहली नवंबर से धान खरीद की जाएगी। इसी प्रकार से पश्चिमी यूपी में 15 फरवरी तक तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2027 तक धान की खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन) का एमएसपी 2441 और (ग्रेड ए) का 2461 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है।
65 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, खोले जाएंगे 4500 क्रय केंद्र : खाद्य व रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश में पिछली बार भी सर्वाधिक 62 लाख मीट्रिक टन धान का क्रय किया गया था। इस बार इसमें और वृद्धि की गई है। आठ क्रय एजेंसियों से 4500 क्रय केंद्रों के माध्यम से 65 लाख मीट्रिक टन खरीद होगी। उन्होंने बताया कि किसानों को 48 घंटे के भीतर खाते में भुगतान किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस बार धान खरीद के लिए बोरे की कमी नहीं होगी 180 हजार बोरे की व्यवस्था हो गई है। आज शाम तक एक लाख और बोरे की व्यवस्था हो जाएगी। 12 अक्तूबर से मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आगरा, अलीगढ़, झांसी मंडलों में धान की खरीद शुरु होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जिले में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments