Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा नगर थाने में थाना समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं...

खुर्जा नगर थाने में थाना समाधान दिवस, डीएम व एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को खुर्जा नगर कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने और पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस और प्रशासन से जुड़ी समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments