Saturday, October 10, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरतेज आंधी के कारण लोहे की चादर गिरने से सब्जी विक्रेता की...

तेज आंधी के कारण लोहे की चादर गिरने से सब्जी विक्रेता की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विभिन्न इलाकों में आई तेज आंधी के कारण शुक्रवार को रामघाट थाना क्षेत्र के सब्जी विक्रेता के ऊपर लोहे की चादर गिरी जिससे वह घायल हो गया। सब्जी विक्रेता को अस्पताल में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार, मृतक 29 वर्षीय कंचन के पिता सीताराम केवट ने बताया कि उनका बेटा पहली बार जरगवां पेंठ बाजार में सब्जी बेचने गया था। शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण सब्जी की दुकान लगा रहे कंचन पर लोहे की चादर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां युवक कंचन की मौत हो गई। मृतक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments