बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में नवरात्र के अवसर पर मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पहले गंगा मंदिर में हवन-पूजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।शोभायात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया। मां काली के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन को करें पूरा और अपने करियर को दें नई उड़ान 7599997706



