Thursday, October 22, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: दो दोस्तों के शव पेड़ पर लटके मिले, हत्या की आशंका...

बुलंदशहर: दो दोस्तों के शव पेड़ पर लटके मिले, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के विष्णुद्रा गांव में दो युवकों के शव एक ही रस्सी से पेड़ पर लटके मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों युवक दशहरे पर मेला देखने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। बुधवार शाम दोनों के शव गांव के पास एक खेत में शीशम के पेड़ पर लटके मिले। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
मृतकों की पहचान 20 वर्षीय प्रियांशु पुत्र कृष्ण गोपाल व 21 वर्षीय सुमित पुत्र सुभाष ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों नोएडा की यामाहा कंपनी में नौकरी करते थे और छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। मंगलवार को दोनों औलीना गांव में मेला देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने हरेंद्र के खेत में एक पेड़ पर दोनों के शव लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के घुटने जमीन को छू रहे थे। सूचना पर औरंगाबाद थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से मिले साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने दोनों परिवारों के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, दोनों युवकों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments