Monday, October 26, 2026
HomeFeaturedCHHATARI NEWS || छतारी खबरछतारी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

छतारी: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गांव की युवती की मुलाकात गांव के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि युवक करीब डेढ़ वर्ष तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतारी थाना प्रभारी रवींद्र कुमार के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments