बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक फार्म हाउस से अज्ञात चोर 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के विद्युत तार और कनेक्शन काटकर चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, डीएम मार्ग स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी अशोक कुमार का कोतवाली देहात क्षेत्र के कुडवल बनारस में फार्म हाउस है। पीड़ित के मुताबिक, बीती 2 अक्टूबर की रात अज्ञात चोर फार्म हाउस पर पहुंचे और वहां लगे 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर के विद्युत तार व कनेक्शन काटकर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बुलंदशहर: फार्म हाउस से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी, रिपोर्ट दर्ज
RELATED ARTICLES


