Sunday, November 15, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरएकतरफा प्यार में पागल आशिक़ के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलावस्था में...

एकतरफा प्यार में पागल आशिक़ के साथ पुलिस की मुठभेड़, घायलावस्था में गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस की हत्या के प्रयास की घटना के आरोपी के साथ मुठभेड़ हो गई जवाबी कार्यवाही में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि 14 नवंबर 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत आरोपी द्वारा एक युवती पर चाकू मारकर घायल करने की घटना कारित की गयी थी। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मु०अ०सं०-1352/26 धारा 75, 78, 109(1), 352, 351(3) बीएनएस व धारा 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। 14 नवंबर 2026 को थाना खुर्जा नगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी असद पुत्र ताहिर की निशानदेही पर चाकू बरामदगी हेतु झमका बंबा के पास पहुँची तभी अभियुक्त द्वारा पास में छिपाये असलहे से फायर करते हुए पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार/घायल आरोपी की पहचान असद पुत्र ताहिर निवासी ग्राम लखावटी मिर्जापुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments