बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में सड़कों के चौड़ीकरण निर्माण कार्य के चलते मंगलवार यानी आज से अगले 5 दिनों तक शहर के कुछ हिस्सों की बिजली आपूर्ति 6 घंटे बाधित रहेगी। 5 दिनों तक लगातार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड प्रथम के सहायक अभियंता विकास गुप्ता का कहना है कि 33/11 केवी विद्युत केंद्र यमुनापुरम प्रथम से निकलने वाले 11 केवी चांदपुर पोषक और जेल पोषक की आपूर्ति बंद रहेगी।
आपको बता दें कि सड़क चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत भूड़ चौराहे से तहसील और खुर्जा रोड कट तक निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बाधा बन रहे बिजली के खंभों और लाइनों को शिफ्ट करने के लिए ऊर्जा निगम ने मंगलवार 17 नवंबर से शनिवार 21 नवंबर तक रोजाना 6 घंटे शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते चांदपुर, विष्णुपुरम प्रथम एवं द्वितीय, नीलकंठ, डिफेंस कॉलोनी, शिवलोक कॉलोनी, गंगापुरम, राधिका पुरम, उदय नगर, वैष्णो एनक्लेव सहित आसपास की कॉलोनी और जिला कारागार की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बुलंदशहर: सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते 5 दिन गुल रहेगी कई इलाकों की बिजली
RELATED ARTICLES


