Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 8,500/- रुपये...

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 8,500/- रुपये से किया दंडित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में बुलन्दशहर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादिया से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 8,500/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा दिलवायी गयी। अवगत कराना है कि अभियुक्त सुरेशपाल पुत्र पीतम सिंह निवासी अशरफपुर खाजपुर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर द्वारा वर्ष-2022 में वादिया से दुष्कर्म करने की दुस्साहसिक घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में 26 जनवरी 2022 को थाना औरंगाबाद पर मुअसं-30/2022 धारा 376/458 भादवि पंजीकृत किया गया था तथा 26 फरवरी 2022 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया। इस अभियोग को पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए मॉनीटरिंग सैल बुलन्दशहर द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। जिसके परिणामस्वरुप 16 नवंबर 2026 को न्यायाधीश शिवानन्द (न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01 जनपद बुलन्दशहर) द्वारा दोष सिद्ध पाये जाने पर अभियुक्त सुरेशपाल को 10 वर्ष का कठोर कारावास व 8,500/- रुपये का अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अभियोजक मुनुराज व कुश कुमार, मॉनीटरिंग सैल प्रभारी निरीक्षक पंकज राय, पैरोकार का0 रिपू दमन व कोर्ट महोरिर्र का० सुधीर कुमार का योगदान सराहनीय रहा है। प्रभावी पैरवी कर अभियुक्त को सजा दिलाना बुलन्दशहर पुलिस की बड़ी सफलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments