Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरऔरंगाबाद: कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की उपचार के दौरान हुई मौत

औरंगाबाद: कांस्टेबल जितेंद्र सिंह की उपचार के दौरान हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव इलाना के रहने वाले कांस्टेबल की बीमारी के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। 35 वर्षीय जितेंद्र सिंह आगरा जिले की कोतवाली लोहा मंडी में पीआरबी गाड़ी पर तैनात थे। सोमवार की देर शाम कांस्टेबल का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा जहां गमगीन माहौल में कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आंख नम रही।
आपको बता दें कि औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव इलाना निवासी मृतक कांस्टेबल के पिता वीर सिंह लोधी ने बताया कि वर्ष 2011 में उनके पुत्र जितेंद्र सिंह को यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनके तैनाती जनपद आगरा की कोतवाली लोहा मंडी में पीआरबी गाड़ी पर थी। डेढ़ माह पहले कांस्टेबल जितेंद्र सिंह को बुखार आया था। इसके बाद उन्हें पोलियो हो गया। कांस्टेबल को उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार की देर शाम मृतक कांस्टेबल जितेंद्र सिंह का शव गांव पहुंचा। कांस्टेबल का शव गांव पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया। मृतक के पिता वीर सिंह लोधी ने बेटे को मुखाग्नि दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments