बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र के मोहल्ला लाल दरवाज़ा में पानी की पाइपलाइन तो डाल दी गई, लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। मंगलवार सुबह मौके पर देखा गया कि गली में दीवारों के किनारे पाइप और टोंटियां लगी हैं, पर उनमें पानी नहीं आता। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि माहौल में एक बूंद पानी नहीं आया। मजबूरी में उन्हें हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। पानी ना आने से सबसे ज़्यादा दिक्कत बुज़ुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है। लोगों का आरोप है कि काम सिर्फ़ पाइप डालने तक सीमित रह गया, लेकिन अभी तक पानी नहीं आया है। लोगों की मांग है कि अधिकारी इस ओर ध्यान दें और जल्द से जल्द पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए।
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर: लाल दरवाज़ा मोहल्ला में पानी की समस्या से लोग परेशान
शिकारपुर: लाल दरवाज़ा मोहल्ला में पानी की समस्या से लोग परेशान
0
6
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


