बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): डीआईजी रेंज मेरठ कलानिधि नैथानी ने कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले गढ़ मेला जनपद हापुड़, मखदूमपुर मेला जनपद मेरठ व अनूपशहर गंगा मेला जनपद बुलंदशहर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र के साथ-साथ मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।उन्होने निर्देश दिया है कि मेला क्षेत्र एवं आवागमन मार्गों पर किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अराजकता अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियां किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों को तत्काल चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जाए ।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं हुड़दंग करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के संबंध में डीआईजी रेंज मेरठ द्वारा दिए गए निर्देश-1.आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी:- मेले में आने-जाने वाले प्रमुख मार्गों, संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी रखे, हुड़दंग अथवा अराजकता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई यथा अभियोग पंजीकरण, सीजर आदि की जाए।2.अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई:-हुड़दंग, मारपीट, शांति भंग करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध केवल औपचारिक चेतावनी तक सीमित न रहते हुए, प्रकरण के तथ्यों के अनुसार तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए 3.सेक्टर प्रभारियों की जवाबदेही:-प्रत्येक सेक्टर प्रभारी अपने निर्धारित क्षेत्र मे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे, अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा हुड़दंग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिती मे इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जाए ।4.मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश:- ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता के साथ मौजूद रहें, किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा अनुशासनहीन गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करें एवं संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कराएं।5.पुलिस अनुशासन सर्वोपरि:-ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित दायित्वों के विपरीत आचरण, अनुशासनहीनता अथवा लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डीआईजी द्वारा निर्देशित किया गया कि गढ़ मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्रथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए तत्काल एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
गढ़ गंगा मेला क्षेत्रो के आने- जाने वाले रास्तो पर हुड़दंगियो पर होगी कठोर कार्रवाई, वाहन होंगे जब्त
RELATED ARTICLES


