बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में सुरजावली गांव के पास एक अनियंत्रित कैंटरा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पहासू पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कैंटरा चालक व वाहन को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पहासू: कैंटरा ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
0
4
RELATED ARTICLES


