Tuesday, November 17, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: युवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल...

खुर्जा: युवती पर चाकू से हमले के मामले में हिंदू रक्षा दल का प्रदर्शन, दूसरे आरोपी पर कार्रवाई की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित स्वास्तिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर युवती के साथ चाकू से हमला करने के मामले में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मामले में मुख्य आरोपी के साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई।
जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने एक अन्य युवक पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं, मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से दूसरे आरोपी के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments