बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के थाना खानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते है कि टेबल पर बियर की पेटी रखी हुई है। वहीं वीडियो में एक दरोगा कुर्सी पर बैठा हुआ है तथा एक अन्य व्यक्ति भी सामने वाली टेबल पर बैठा हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। वही वायरल वीडियो के बाद बुलंदशहर जिले की पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो की सत्यता एवं प्रकरण में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
बुलंदशहर: टेबल पर रखी बियर की पेटी के पास वर्दी में बैठे दरोगा, जांच शुरू
RELATED ARTICLES


