Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedKAKOD NEWS || ककोड़ खबरफायरिंग करने वाले दो आरोपी गए जेल

फायरिंग करने वाले दो आरोपी गए जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमँचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन सिंह पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम दस्तूरा थाना ककोड बुलन्दशहर तथा मनजीत पुत्र रूप निवासी ग्राम सुनपैडा थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है।
बता दें कि 22 नवंबर 2026 को राजकुमार निवासी गांव सुनपैड़ा थाना ककोड़ ने तहरीर दी थी कि उसकी बहन के पति ने उसके घर के पास फायरिंग की है। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments