Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरबुलंदशहर: गांव फकाना में तेंदुए की वीडियो वायरल, वन विभाग जांच में...

बुलंदशहर: गांव फकाना में तेंदुए की वीडियो वायरल, वन विभाग जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव फकाना में पटरी के पास तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में डर का माहौल हैं। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों अपनी और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने वायरल वीडियों की जांच शुरु कर दी हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
आपको बता दें कि गांव फकाना में पटरी के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ कार सवार युवकों ने तेंदुए का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई गांव फकाना समेत आसपास के लोगों में भी दहशत की स्थिति बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा जीव तेंदुआ ही प्रतीत हो रहा हैं। वन विभाग की टीम पदचिन्हों के मुताबिक तेंदुए को पकड़ने में जुटी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments