बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर में गांव लोधई में पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई तथा अन्य पांच लोग घायल हो गए। जिन्हे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हैं।
जानकारी के अनुसार, एक कार में छह लोग सवार होकर शिवाली से खुशरुपुर ने एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार अनूपशहर के गांव लोधई में पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो कार चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर मलकपुर चौकी प्रभारी सबित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान 22 वर्षीय फारुख पुत्र जफरुद्दीन निवासी शिवाली की मौत हो गई। वहीं 30 वर्षीय जिशान पुत्र अशगर, 28 वर्षीय शाहिद पुत्र साबिर, 23 वर्षीय निसार पुत्र मुन्ना, 25 वर्षीय मुस्तकील पुत्र अली शेर और 25 वर्षीय नज्मू पुत्र बाबू घायल हो गए। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक मौत व छह घायल
RELATED ARTICLES


