Wednesday, November 25, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरभाजपा महिला मोर्चा में राधिका गोयल को मिली अनूपशहर मंडल अध्यक्ष की...

भाजपा महिला मोर्चा में राधिका गोयल को मिली अनूपशहर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में भाजपा महिला मोर्चा के सभी मंडलों के नए अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में अनूपशहर निवासी महिला नेत्री राधिका गोयल को अनूपशहर मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। राधिका गोयल की नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कल्पना वर्मा और भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान द्वारा की गई है। मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर राधिका गोयल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिला मोर्चा को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। वहीं, नियुक्ति की सूची जारी होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समर्थक राधिका गोयल के आवास पर पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments